Sunday, August 23, 2009

दस दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू


गणपति बप्पा मौर्या:::महाराष्ट्र में आंतकी हमले, बारिश और स्वाइन फ्लू के डर को नजरअंदाज कर आज दस दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरूआत हुई।करीब 5,500 'सार्वजनिक' मंडलों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा लगाई गई है तथा शहर के 88 स्थानों पर महोत्सवनुमा माहौल देखा जा रहा है। मुंबई के लाखों घरों और सार्वजनिक गणेश मंडलों में भगवान गणेश की प्रतिमा लगाई गई हैं। शहर के कई भागों में बारिश के बावजूद लोगों में महोत्सव के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। आंतकी हमले के अलर्ट की पृष्ठभूमि में मुंबई पुलिस ने महोत्सव के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा योजना बनाई है तथा इसके तहत महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं तथा निगरानी के लिए ऊंचे टावर बनाए गए हैं। महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है तथा भीड़ पर नजर रखने के लिए 50 टावर बनाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक प्रमुख गणेश मंडलों पर बम खोजी दस्ते और बम निष्क्रिय दस्तों को तैनात किया गया है एवं आयोजकों से सीसीटीवी लगाने का कहा गया है।

2 comments:

Mithilesh dubey said...

गणपति बप्पा मौर्या.........

Udan Tashtari said...

श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभ कामनाएं-
आपका शुभ हो, मंगल हो, कल्याण हो.